Accident:फरीदाबाद से शिमला घूमने आई एक पर्यटक महिला की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। एचआरटीसी की वोल्वो बस की चपेट में आने से महिला बुरी तरह घायल हो गई और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया।हादसा वीरवार शाम कालका-शिमला हाईवे पर शोघी के पास हुआ।पुलिस ने मामला दर्ज कर बस चालक को हिरासत में ले लिया है।

मृतक महिला की पहचान फरीदाबाद निवासी गीता (40) के रूप में हुई है।गीता परिवार के साथ शिमला घूमने आई थी।वीरवार शाम शोघी के पास पैदल चलते हुए वोल्वो बस ने उसे टक्कर मार दी।वोल्वो बस शिमला से चंडीगढ़ की तरफ जा रही थी।हादसे में महिला बुरी तरह चोटिल हो गई।घटना की सूचना मिलते ही शोघी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और गंभीर अवस्था में महिला को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया।लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।एसपी संजीव गांधी ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।इस हादसे को लेकर थाना बालूगंज में आईपीसी की धाराओं 279,337 व 304ए के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *