Himachal Pradesh कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर को भर्तियों में हुई धांधली को लेकर भंग कर दिया गया था।भर्ती में हुई धांधली को लेकर लंबे अर्से बाद पूर्व सचिव एच.ए.एस. अधिकारी जितेंद्र कंवर को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पूर्व सचिव को विजीलैंस थाना हमीरपुर में पूछताछ के लिए बुलाया गया था।इस दौरान उन्हें विजीलैंस ने गिरफ्तार कर लिया है।उन्हें जूनियर ऑफिस असिस्टैंट आई.टी. पोस्ट कोड-965 की भर्ती में हुए पेपर लीक मामले में गिरफ्तार किया गया है।विजीलैंस ने इस मामले में एफ.आई.आर. 4/22 दर्ज की थी। 23 दिसम्बर को विजीलैंस के पास पेपर लीक मामला आया था।उसके बाद गोपनीय शाखा की वरिष्ठ सहायक उमा आजाद को गिरफ्तार किया था।उसके बाद अभी तक 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
