Nahan:पुलिस थाना शिलाई के तहत जमीनी विवाद को लेकर दो परिवारों के बीच खूनी झड़प हो गई।इस झड़प में एक व्यक्ति ने दूसरे व्यक्ति पर तेजधार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया।हमले में व्यक्ति की बाजू अलग होने की सूचना है।घायल का पी.जी.आई.चंडीगढ़ में उपचार चल रहा है।पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश की जा रही है।मामला ग्राम पंचायत कांडो भटनोल के गांव भटनोल में सामने आया है।
बताया जा रहा है कि दो परिवारों में कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई।विवाद इतना अधिक बढ़ गया कि वीरेंद्र सिंह पुत्र मोहर सिंह ने तेजधार हथियार से दूसरे गुट के नारायण सिंह के गले पर हमला कर दिया।इस हमले में नारायण सिंह ने बचने की कोशिश की और हथियार बाजू पर लग गया।बताया जा रहा है कि इस हमले में नारायण सिंह की बाजू अलग हो गई है।इसके बाद नारायण सिंह को घायल अवस्था में शिलाई अस्पताल लाया गया,जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायल नारायण सिंह को पी.जी.आई. चंडीगढ़ रैफर किया गया है।यहां नारायण सिंह का इलाज चल रहा है।हालांकि इस हमले के बाद आरोपी वीरेंद्र सिंह मौके से फरार हो गया।पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
