सोलन,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हिमाचल प्रदेश की महिलाओं के साथ बड़ा धोखा किया है,जब विधानसभा चुनाव चल रहा था तब कांग्रेस के नेताओं ने महिलाओं से एक नीले रंग का फॉर्म भारवाया था।
इस फॉर्म को भरने के बाद वादा किया गया था की जल्द ही महिलाओं के खाते में 1500रु प्रति माह मिलने शुरू हो जाएंगे,चुनावों के समय कुछ को कांग्रेस के नेताओं ने और कांग्रेस पार्टी के मंडल यूनिट ने फॉर्म भरने वाली महिलाओं के खाते में स्वयं 1500 रू डाल दिए थे।अब सरकार बने 3 महीने हो चुके हैं पर महिलाएं अभी भी इंतजार कर रही है कि कब 1500 रुपए प्रति माह उनको मिलने शुरू होंगे।कभी यह सरकार है एक सब कमेटी का गठन करती है, कभी उसमें विचार मांगती है और अब तो यह हाल हो गए हैं कि इस सरकार ने अपने मंत्री धनीराम शांडिल द्वारा एक बयान भी जारी करवाया कि अब ग्रामसभा तय करेगी कि 1500 रुपए हिमाचल प्रदेश की किस महिलाओं को मिलेंगे।जब वादा करने की बात आई थी तो हिमाचल की सभी महिलाओं को 1500 देने का वादा कर डाला,पर अब जब वादा पूरा की बात आ रही है तो घर घर में कांग्रेस सरकार ने दरार पैदा करनी शुरू कर दी है।जब ग्राम पंचायत चयन करेगी कि घर की किस महिला को 1500 रू मिलेंगे तो क्या इससे एक घर में दरार पैदा नहीं होगी।उन्होंने कहा कि केवल मात्र कांग्रेस पार्टी जनता के साथ झूठ बोल के सत्ता में आई है और बड़ी जल्दी ही झूठ की पोल जनता के बीच में खुलनी शुरू हो गई है।सरकार ने हर वर्ग के साथ धोखा किया है और किसी भी प्रकार की गारंटी पूरी होती नहीं दिखाई दे रही है।
हिमाचल प्रदेश में पिछले चुनावों के मुकाबले 4% अतिरिक्त मतदान महिलाओं ने किया है,पर इन महिलाओं के साथ तो कांग्रेस पार्टी ने धोखा ही कर डाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *