नाहन में भाजपा प्रत्याशी डा राजीव बिंदल हारे।
17 सीटों के परिणाम घोषित।
पच्छाद सीट से पच्छाद में भाजपा प्रत्याशी रीना कश्यप ने जीत दर्ज की है।
कुल्लू सदर से विधायक सुंदर ठाकुर 4103 वोट से आगे
रेणुकाजी सीट से कांग्रेस के विनय कुमार 1030 मतों से जीते।उन्होंने भाजपा के नारायण सिंह को हराया।
हिमाचल में 17 सीटों के परिणाम घोषित हो गए हैं। अब तक कांग्रेस के सात उम्मीदवार और भाजपा ने आठ सीटों पर जीत दर्ज की है। दो निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी जीत दर्ज की है।
शिक्षामंत्री गोविंद ठाकुर चुनाव हारे।
कांग्रेस के रवि ठाकुर ने 1616 मतों से चुनाव में जीत दर्ज की है। लाहौल स्पीति विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रवि ठाकुर ने भाजपा के डॉक्टर मारकंडा को हराया। रामलाल ठाकुर करीब 150 वोट से अपनी सीट हार गए हैं। शिक्षामंत्री गोविंद ठाकुर चुनाव हारे।
दून से कांग्रेस प्रत्याशी रामकुमार चौधरी 6699 वोटों से जीते। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी को हराया।
कसुम्पटी में कांग्रेस प्रत्याशी अनिरुद्ध सिंह ने जीत दर्ज की।उन्होंने भाजपा के सुरेश भारद्वाज को हराया।
भोरंज से भाजपा के डॉ. धीमान 68 मतों से आगे
पांवटा साहिब सीट से भाजपा प्रत्याशी सुखराम चौधरी 8596 मतों से विजयी।
भाजपा के बलवीर वर्मा जीते
शिमला की चौपाल विधानसभा सीट पर भाजपा के बलवीर वर्मा ने 5142 वोट से जीत दर्ज की है।
कसौली विधानसभा सीट पर 8वें राउंड में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल 6447 से पीछे चल रहे हैं। कांग्रेस के विनोद सुल्तानपुरी आगे चल रहे हैं।
सात राउंड के बाद झंडूता सीट पर भाजपा के कटवाल 3711 वोट से आगे चल रहे हैं।
सोलन की नालागढ़ सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के एल ठाकुर 13264 वोटों से जीत गए हैं। केएल ठाकुर को 33427 वोट मिले।कांग्रेस के बावा हरदीप को 20163 वोट प्राप्त हुए।
भाजपा प्रत्याशी सुखराम चौधरी की जीत
पांवटा साहिब विधानसभा सीट पर 9वें चरण के बाद भाजपा प्रत्याशी सुखराम चौधरी ने जीत दर्ज की है।
सदर और नयना देवी सीट पर रिकाउंटिंग हो रही है। सदर से त्रिलोक की 173 और नयना देवी से रणधीर की 193 वोटों से बढ़त।
घुमारवीं सीट पर 11 राउंड के बाद कांग्रेस के राजेश धर्माणी भाजपा के मंत्री राजेंद्र गर्ग से 5069 वोट से आगे हैं।
कुल्लू सदर सीट पर सुंदर ठाकुर भारी मतों से आगे चल रहे हैं।
किन्नौर से विधानसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार जगत सिंह नेगी ने 6964 वोटों से जीत हासिल की
सदर बिलासपुर सीट से भाजपा के त्रिलोक 396 वोट से आगे चल रहे हैं।उनका मुकाबला कांग्रेस के बंबर ठाकुर से चल रहा है।
घुमारवीं विधानसभा सीट पर हार रहे मंत्री राजेंद्र गर्ग।
रामपुर विधानसभा सीट पर 11 राउंड के बाद भाजपा के कौल सिंह नेगी आगे हैं। इन्हें 27294 वोट मिले हैं। कांग्रेस के नंद लाल को 27357 वोट मिले हैं। कांग्रेस 63 वोट से आगे।
भाजपा सरकार में खाद्य आपूर्ति मंत्री रहे घुमारवीं विधानसभा सीट से राजेंद्र गर्ग अपनी सीट हार रहे हैं। इनका मुकाबला कांग्रेस के राजेश धर्माणी से है।10 राउंड के बाद राजेश धर्माणी 5235 वोट आगे हैं।
मुख्यमंत्री पद के दावेदार कौल सिंह की हार
दरंग सीट से आठ बार विधायक रहे और मुख्यमंत्री पद के दावेदार कौल सिंह को भाजपा के पूरन चंद ने 1033 वोटों से पटखनी दी है।
छह बार लगातार चुनाव जीतने वाले मंत्री महेंद्र सिंह का बेटा राजनैतिक विरासत नहीं संभाल पाया। करीब 2407 2800 वोटों से हारे। तीन बार लगातार हार कर कांग्रेस के चंद्रशेखर चौथा चुनाव जीत गए हैं।
झंडूता सीट पर छह राउंड के बाद भाजपा के कटवाल 1776 वोट से आगे
भटियात विधानसभा क्षेत्र से सात राउंड के बाद 271 मतों से कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप सिंह पठानिया को बढ़त ।
कसौली विधानसभा सीट से सात राउंड के बाद स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल 6211 से पीछे चल रहे हैं। कांग्रेस के विनोद सुल्तानपुरी आगे चल रहे हैं।

