मंडी:हिमचाल विधानसभा चुनावों की गिनती जारी है। अभी तक 68 में से 3 सीटों के नतीजे घोषित हो चुके हैं। यह तीनों ही सीटें भाजपा के खाते में आई हैं।इन तीन सीटों में से सराज से सीएम जायराम ठाकुर,भरमौर से डॉ. जनक राज और सुंदरनगर से राकेश जमवाल की जीत हुई है। सीएम जयराम ठाकुर ने रिकॉर जीत दर्ज करते हुए कांग्रेस के चेतराम को 31788 मतों से हरा दिया है।अब तक के आंकड़ों पर गौर करें तो कांग्रेस 37 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं जबकि भाजपा 28 सीटों पर आगे चल रही है। इसके अलावा 3 सीटों पर निर्दलीय उम्मीवार भी बढ़त बनाए हुए हैं।बहरहाल हिमाचल में किस पार्टी की सरकार बनेगी अगले एक दो घंटे में पता चल जाएगा।
