हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही बगावत शुरू हो गई है। जिला शिमला के चौपाल से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी सुभाष मंगलेट ने पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सुभाष मंगलेट ने सोशल मीडिया पर पार्टी के प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला के खिलाफ टिप्पणी की है।साथ ही उन्होंने विधानसभा चुनाव लड़ने का भी एलान कर दिया है। कांग्रेस ने अभी तक चौपाल से रजनीश किमटा को प्रत्याशी बनाने पर सहमति जताई है।सुभाष मंगलेट ने पोस्ट किया- ”फिक्र ना करें चुनाव लड़ने आ रहा हूं। चौपाल की जनता का टिकट ला रहा हूं। 2022 में विधानसभा जा रहा हूं, सत्यमेव जयते। कांग्रेस-भाजपा वालों से बैर नहीं,राजीव शुक्ला तेरी खैर नहीं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *