हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी की 14 अक्तूबर को सोलन के ठोडो मैदान में होने वाली रैली से प्रदेश में पार्टी का चुनावी शंखनाद होगा।उन्होंने कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों,कार्यकारिणी के सदस्यों, विधायकों,पूर्व विधायकों,जिला व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों और इसके सभी पदाधिकारियों,अग्रणी संगठनों के प्रमुखों व उनके पदाधिकारियों को रैली में शामिल होने के लिए कहा है।प्रदेश कांग्रेस संगठन महामंत्री रजनीश किमटा ने प्रियंका गांधी की जनसभा के प्रबंधों की समीक्षा करते हुए कहा कि कांग्रेस की यह जनसभा प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है।उन्होंने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया है कि वह अधिक से अधिक इस जनसभा में शामिल होकर पार्टी को मजबूत करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *