हिमाचल में चुनावी सरगर्मियों के बीच राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मंगलवार को शिमला पहुंची हैं।जानकारी के मुताबिक प्रियंका वाड्रा सुबह 10 बजे के आसपास गाड़ी से छराबड़ा स्थित अपने मकान में पहुंचीं,जहां उनका कुछ दिन रुकने का कार्यक्रम बताया जा रहा है।प्रियंका वाड्रा के इस निजी कार्यक्रम को आने वाले प्रदेश के विधानसभा चुनाव को लेकर भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।सूत्रों के मुताबिक प्रियंका वाड्रा छराबड़ा में कुछ दिन रुक सकती हैं।हालांकि शाम तक वह किसी राजनीतिक नेता से नहीं मिलीं,लेकिन प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची व उनके बेटे मनजीत खाची,वे उनसे मिलने जरूर पहुंचे।उधर,प्रियंका वाड्रा की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा पुख्ता प्रबंध कर लिए गए हैं। भवन के आसपास चप्पे-चप्पे पर पुलिस कर्मी तैनात हैं।राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव 10 अक्तूबर को सोलन में कांग्रेस की होने वाली रैली में भाग लेंगी। इस रैली से वह हिमाचल में चुनावी शंखनाद करेंगी। इस रैली को लेकर पार्टी ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *