पूर्व सांसद एवं कांग्रेस इलैक्शन कमेटी और अनुशासन समिति के सदस्य सुरेश चंदेल ने कांग्रेस पार्टी से त्यागपत्र दे दिया।उन्होंने अपना त्यागपत्र कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी को भेजा है जबकि इसकी प्रति प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षा प्रतिभा सिंह को भी भेजी है।कांग्रेस से त्यागपत्र देने के बाद सुरेश चंदेल परिधि गृह बिलासपुर पहुंचे।वहां पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप,संगठन मंत्री पवन राणा व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की मौजूदगी में भगवा पटका पहनाकर उन्हें दोबारा से भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई।

कांग्रेस की कार्यप्रणाली से दुखी होने पर लिया फैसला।
पूर्व सांसद सुरेश चंदेल ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस की कार्यप्रणाली से तंग आकर त्यागपत्र दिया है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 8 वर्षों में देश में बहुत ही सराहनीय कार्य किए हैं।आंतकवाद के विरुद्ध बहुत ज्यादा काम किया है और राम मंदिर निर्माण का रास्ता साफ करवाया और जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाई। इन्हीं राष्ट्रवादी नीतियों को लेकर वे पहले सड़कों पर उतरते रहते थे।भाजपा में क्या किसी शर्त पर वापस आए हैं,के सवाल पर कहा कि वे बिना शर्त वापस आए हैं। कांग्रेस में सदर से टिकट की रेस मेें शामिल थे,ऐसे में क्या उन्हें नुक्सान नहीं हुआ के सवाल पर कहा कि वे राष्ट्रवादी विचारधारा के हैं और इसके लिए वे अपने स्वार्थ को नहीं देखते। उन्होंने कहा कि अब वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों को आगे बढ़ाने का काम करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *