नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्रिहोत्री ने कहा कि भाजपा प्रदेश के उपचुनावों में मिली हार को न भूले।प्रदेश में भाजपा के हालात सुधरे नहीं है,बल्कि बिगड़े हैं। दावा किया कि कांग्रेस पूर्ण बहुमत से प्रदेश में सरकार बनाएगी और जनता को राहत प्रदान की जाएगी।
ऊना में जारी बयान में उन्होंने कहा कि भाजपा हाईकमान को यह समझ लेना चाहिए कि प्रदेश में विधानसभा व लोकसभा के उपचुनाव में भी यही टीम थी,जिसे जनता ने नकारा था।फर्जी सर्वे दिखाए जा रहे हैं और भाजपा में गुटबंदी चरमसीमा पर है।मुकेश ने कहा कि भाजपा के नेता व मुख्यमंत्री मुद्दों पर चर्चा से भाग रहे हैं।डबल इंजन खराब हो गया है,जिसे जनता बदलने का तैयार बैठी है।मुकेश ने कहा कि अब मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को भी पता चल गया है कि उनकी कोई उपलब्धि नहीं है।इसलिए,केंद्रीय नेताओं को लाकर जुमले छोड़ने का सिलसिला शुरू कर दिया गया है।नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के चेहरे का उतरा हुआ रंग साफ बता रहा है कि भाजपा की विदाई हो रही है।कहा कि कांग्रेस पार्टी पर तंज कसने वाले भाजपा के नेता याद रखें कि कांग्रेस का अपना इतिहास है।कांग्रेस थी,कांग्रेस है और कांग्रेस रहेगी।
