कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी 29 सितंबर को पूर्व मुख्य्मंत्री प्रेम कुमार धूमल के विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर से रैली कर चुनावी हुंकार भर सकती हैं।रैली में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला भी आएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंडी रैली का जवाब देने के लिए कांग्रेस ने जिला हमीरपुर को चुना है।प्रदेश कांग्रेस ने सुजानपुर में रैली करने का प्रस्ताव हाईकमान को भेजा है। प्रियंका के कार्यालय की ओर से 29 सितंबर की तारीख को लगभग मंजूर कर दिया है। एक-दो दिन के भीतर इसकी आधिकारिक मंजूरी मिलेगी।
