पालमपुर रोटरी फाउंडेशन की प्रमुख इकाई ‘मेला मल सूद रोटरी आई हॉस्पिटल,मारंडा ने स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है।अस्पताल को प्रतिष्ठित ‘इकोनॉमिक टाइम्स हेल्थकेयर अवार्ड्स 2026’ में “हॉस्पिटल ऑफ द ईयर ऑप्थैल्मोलॉजी (उत्तर भारत/नॉर्थ जोन)के खिताब से नवाजा गया है।यह प्रतिष्ठित आयोजन ‘द इकोनॉमिक टाइम्स’ के उपक्रम ईटी हेल्थवर्ल्ड द्वारा आयोजित किया गया था,जिसमें देशभर के अग्रणी स्वास्थ्य संस्थानों के उत्कृष्ट योगदान को सराहा गया।उत्तर भारत में नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं,आधुनिक तकनीकों और मरीजों को सुलभ देखभाल प्रदान करने के लिए अस्पताल को इस राष्ट्रीय स्तर के सम्मान के लिए चुना गया।अस्पताल के चेयरमैन राघव शर्मा और डायरेक्टर डॉ.सुधीर सलोत्रा ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे पूरे मेडिकल स्टाफ,कर्मचारियों के समर्पण और क्षेत्रवासियों के विश्वास का परिणाम बताया।उन्होंने कहा कि यह सम्मान अस्पताल प्रबंधन को नेत्र चिकित्सा सेवाओं को और अधिक उन्नत व जन-कल्याणकारी बनाने के लिए प्रेरित करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *