चुनावी लाभ के लिए किसी भी हद तक गिर सकती है कांग्रेस:अनुराग ठाकुर।

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस चुनाव जीतने के लिए किसी भी हद तक गिर सकती है।आखिर कब तक कांग्रेस अपने तुष्टिकरण की राजनीति के लिए हमारी बहन बेटियों का गला रेतने वालों,देश को टुकड़े-टुकड़े करने वालों और आतंकवाद को बढ़ावा देने वालों के साथ खड़ी रहेगी? देश अब इनकी सोच से वाकिफ हो चुका है इसीलिए इन लोकसभा चुनावों के बाद एक ओर जहां भारतीय जनता पार्टी और एनडीए 400 से ज्यादा सीटें लाकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी,वहीं कांग्रेस 40 से कम सीटों पर सिमट जाएगी।अनुराग ठाकुर ने यह बातें हिमाचल प्रदेश के गगरेट विधानसभा में कहीं जहां वे मुबारिकपुर और कलोह में आयोजित स्वागत सभा और एससी मोर्चा सम्मेलनों में शामिल हुए।अनुराग ठाकुर ने कहा कि “जब राहुल गांधी को नॉर्थ इंडिया ने नकार दिया तब वे साउथ जाकर एसडीपीआई और पीएफआई जैसे संगठनों का सहयोग ले रहे हैं जो देश के खिलाफ और आतंकवादी एजेंडा चलातीं है।हद तो तब हो गई जब कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी के एक काउंसलर की बेटी की बेरहमी से गला रेत कर हत्या कर देने वाले लड़के को बचाकर पूरे प्रकरण पर पर्दा डाला जा रहा है क्योंकि कांग्रेस को एक विशेष समुदाय का वोट लेना है।यह तुष्टीकरण की राजनीति कहां तक जाएगी? इन्होंने तो भारत के टुकड़े-टुकड़े करने के नारे लगाने वाले को लोकसभा का उम्मीदवार बना दिया है।तो आखिर यह भारत को टुकड़ों टुकड़ों में बांटने वाली सोच कहां तक जाएगी?कांग्रेस और उसके साथी बम ब्लास्ट करने वालों और पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वालों को संरक्षण देते हैं।ये लोग रक्षा सौदों से लेकर खेल के सामान खरीद में भी दलाली कर सकते हैं।

अनुराग ठाकुर ने आगे कांग्रेस की सोच को देश विरोधी करार देते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा से देश विरोधी सोच रखती है।इन्होंने रक्षा सौदों में कई घोटाले किए हैं।जीप घोटाला,अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला,बोफोर्स घोटाला,सबमरीन घोटाला कुछ नाम मात्र हैं।अब यही कांग्रेस और उनके सहयोगी भारत के न्यूक्लियर हथियारों को खत्म करने की वकालत कर रहे हैं।और ऐसा तब जब दुनिया के विभिन्न हिस्सों में युद्ध जैसे हालात हैं।ऐसे में भारत को और मजबूत बनाने की बात होनी चाहिए लेकिन कांग्रेस देश को कमजोर करने की बात कर रही है।इनके तो बयान भी उन विदेशी लोगों से मिलते हैं जो भारत को कमजोर करना चाहते हैं। जवाहरलाल नेहरू ने कई हजार एकड़ भारतीय जमीन चीन को दे दी।इंदिरा गांधी के समय पाक अधिकृत कश्मीर बना। 90000 पाकिस्तानी सैनिक हमारे कैद में थे इन्होंने कुछ नहीं किया।इन्होंने 1974 में कच्चतीवु द्वीप श्रीलंका को दे दिया। इससे पता चलता है कि कांग्रेस हमेशा से भारत के टुकड़े-टुकड़े करने वाली सोच रखती है।अनुराग ठाकुर ने कहा, “मोदी जी ने पिछले 10 वर्षों में भारत को भ्रष्टाचार मुक्त शासन दिया है।हमने 25 करोड लोगों को गरीबी रेखा से बाहर लाया है।

आज जरूरतमंदों के पास मकान,बिजली, शौचालय,पानी,अनाज,गैस सिलेंडर और मुफ्त इलाज है। कांग्रेस जो 60 वर्षों में ना कर सकी वह मोदी ने 10 वर्षों में किया है।आज जहां-जहां विपक्ष की सरकारें हैं वहां उनकी सभी गरंटियां फेल हैं।आज देश के लोगों को भरोसा सिर्फ और सिर्फ मोदी की गारंटी पर है क्योंकि मोदी ने जो कहा, वह किया है।मोदी की गारंटी यानी गारंटी पूरा होने की गारंटी है।मोदी के जीवन का पल-पल देश और देशवासियों के नाम है।अनुराग ठाकुर ने आगे दूरदर्शन के लोगो को भगवा रंग दिए जाने के ऊपर आम जनता से पूछा की क्या भगवा रंग आपको चुभता है?जनता ने एक स्वर में इसका उत्तर ना में दिया।अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि आखिर विपक्ष को भगवा रंग से इतनी दिक्कत क्यों है?आखिर भगवा रंग कांग्रेस और उसके सहयोगियों की आंखों में इतना क्यों चुभता है?आखिर भगवा रंग का विरोध क्यों है?यह विरोध ठीक उसी प्रकार है जैसे धारा 370 हटाने से पहले लाल चौक पर तिरंगे का विरोध होता था।लेकिन कांग्रेसियों को पता नहीं है कि जिस प्रकार तिरंगे में 140 करोड़ भारतवासियों को एकजुट करने की ताकत है वैसे ही भगवे में भी पूरे हिंदुस्तानियों को एकजुट करने की ताकत है।500 वर्षों के इंतजार के बाद राम मंदिर के निर्माण से आज पूरा भारत एकजुट है।आज भारत और सनातन के सभी तीर्थ स्थलों का अभूतपूर्व विकास हो रहा है और लोगों में जागृति आ रही है।अनुराग ठाकुर ने आगे हमीरपुर और हिमाचल प्रदेश में किए गए विकास कार्यों के बारे में बताते हुए कहा, “विकास का दूसरा नाम भारतीय जनता पार्टी है। स्वा चैनेलाइजेशन का कार्य भारतीय जनता पार्टी ने किया।पूरे क्षेत्र में पुल निर्माण में कोई कमी नहीं छोड़ी गई है।500 करोड़ की लागत है एथेनॉल प्लांट बनाया जा रहा है।इससे किसान भी संपन्न होगा और आम आदमी को भी सस्ते दाम पर पेट्रोल उपलब्ध होगा।बिलासपुर लेह रेलवे लाइन मोदी सरकार ने बनाया,बिलासपुर का कार्य तेजी से हो रहा है। हमने नंगल ऊना कलवाड़ा का अल्टरनेटिव रूट बनाया। हमने दौलतपुर चौक तक ट्रेन पहुंचा दी और वॉशिंग लाइन भी बनवा रहे हैं।पहले जो ट्रेनें सिर्फ नंगल तक आती थीं अब वह दौलतपुर चौक तक आएंगी और आगे हम कई ट्रेनें चंडीगढ़ से भी यहां तक ले आएंगे।हमने आपकी मांग पर हरिद्वार,खाटू श्याम,आगरा,ग्वालियर,इंदौर,महाकाल लोक,मथुरा,वृंदावन,नांदेड साहब,कोलकाता और दिल्ली के लिए सीधी ट्रेनें ऊना से चलवा दी हैं।अनुराग ठाकुर ने कहा कि जब अटल बिहारी वाजपेई की सरकार थी तब भारत दसवें नंबर की अर्थव्यवस्था था।उसके बाद 10 वर्षों के कांग्रेस शासन के बाद भी भारत 10वीं अर्थव्यवस्था ही बना रहा।लेकिन मोदी ने अपने 10 वर्षों में भारत को विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना दिया।कांग्रेस के शासनकाल में देश का खजाना सिर्फ 327 बिलियन डॉलर था,आज 620 बिलियन डॉलर है।भारत पहले दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल आयातक था,आज दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल फोन निर्माता है।पिछले वर्ष हमने 4 लाख करोड़ से ज्यादा का मोबाइल बनाया और 1 लाख 2 हजार करोड़ से ज्यादा निर्यात कर दिया।पिछले वर्ष हमारा रक्षा उत्पादन 1 लाख करोड़ से ज्यादा का था। 16000 करोड रुपए का हमने रक्षा सामान निर्यात किया।हमने 3000 करोड रुपए की ब्रह्मोस मिसाइल फिलिपींस को दी है।आज दुनिया के कई देश तेजस विमान की ओर आकर्षित हैं क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी स्वयं उसमें उड़ान भर कर उसकी गारंटी दे चुके हैं।अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि मोदी की तीसरी पारी में 3 करोड़ बहनें लखपति दीदी बनेंगी।तीन करोड़ जरूरतमंदों को पक्के मकान दिए जाएंगे और भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा।मोदी ने आज देश का खजाना डबल कर दिया है।हमने 4 करोड़ 20 लाख फर्जी राशन कार्ड और चार करोड़ 10 लाख फर्जी एलपीजी गैस कनेक्शन रद्द किए।आज मोदी ने जनधन,आधार और मोबाइल के द्वारा योजनाओं को बिल्कुल पारदर्शी तरीके से लोगों तक पहुंचाया है।पिछले 10 वर्षों में इससे देश का 3 लाख करोड़ रूपया बचा है।अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि आज राम मंदिर,ट्रिपल तलाक,सीएए का विरोध करने वालों और हिंदुओं को अपमानित करने की सोच रखने वालों को डर लग रहा है।आज सनातन को खत्म करने की बात करने वाले लोग एक राज्य में हैं।उन्हें यह नहीं पता है कि ऐसी ही बातें मुगल,अंग्रेज और कई अन्य आक्रमणकारी करते थे। वह आए और चले गए पर सनातन था,है और रहेगा।
