BJP मीडिया विभाग के प्रभारी रणधीर शर्मा ने कहा कि पिछले एक-डेढ़ महीने के घटनाक्रम से जो हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस समर्थक विधायकों की संख्या 43 से घटकर 34 पर आ गई है,उससे हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी के नेताओं में निराशा और हताश है।मुख्यमंत्री समेत वह सभी नेता निराशा व हताशा के कारण इतनी बौखलाहट में हैं कि वह आए दिन निम्न स्तरीय बयानबाजी कर रहे हैं।जिन विधायकों ने कांग्रेस पार्टी को छोड़ा है उन विधायकों पर बिना प्रमाण के बिना तथ्यों के आरोप लगा रहे हैं कि वह विधायक बिक गए हैं,उन विधायकों को काले नाग की संज्ञा दी जाती है।कभी उन विधायकों को भेड़ कहा जाता है और कभी उनको मेंढक की संज्ञा दी जाती है।उन्होंने कहा कि जिन विधायकों ने कांग्रेस पार्टी को छोड़ा है वह खुलकर अपनी बात कर रहे हैं।उन्होंने शुरू से कहा है कि वह इस सरकार की एक साल की नीतियों से परेशान और तंग है और वह कांग्रेस पार्टी को छोड़ने पर मजबूर हो गए,जिसमें उन्होंने अपना पूरा जीवन व्यतीत किया।उन्होंने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस पार्टी के छह विधायक भारतीय जनता पार्टी में आए हैं तो इसमें हैरानी की बात नहीं है आश्चर्य की बात नहीं है।हालत तो यह बने हैं कि और भी कई विधायक भारतीय जनता पार्टी में आ सकते है, क्योंकि दिन प्रतिदिन मोदी सरकार के प्रति लोगों का जो विश्वास और श्रद्धा बढ़ रही है और सनातन को बढ़ाने का काम सनातन के प्रति जनता में विश्वास पैदा करने का काम हमारे देश के लोगों के आस्था के केंद्रो को विकसित करने का काम मोदी ने किया है,विशेष रूप से अयोध्या में भगवान राम की जन्म भूमि पर मंदिर बनाकर प्राण प्रतिष्ठा करके जो विश्वास लोगों के मन में पैदा हुआ है वह भी एक कारण बन रहा है कि बहुत से लोग भारतीय जनता पार्टी की ओर बढ़ रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *