नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि जिस दिन प्रदेश का बजट पारित हुआ था उसी दिन प्रदेश सरकार अपना बहुमत खो चुकी थी,किसी तरह टैक्नीकल तौर पर सरकार जरूर बची है लेकिन 4 जून के बाद सरकार गिर जाएगी।उन्होंने कहा कि सरकार बचाने के लिए भाजपा के 15 विधायक सदन से सस्पैंड किए थे और 100 कमांडो लगाकर उन्हें सदन से बाहर निकाला था।जयराम ठाकुर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से मिलने के बाद पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।उन्होंने कहा कि आज वे प्रेम कुमार धूमल से आशीर्वाद लेने आए हैं और इनके आशीर्वाद से हम लोकसभा व उप चुनावों में जनता के बीच जाएंगे।जयराम ने कहा कि धूमल हम सबके नेता हैं और समय-समय पर इनका मार्गदर्शन हमें मिलता है।उन्होंने कहा कि कार्यकर्त्ताओं की नाराजगी दूर हो गई है और अगर कहीं होगी तो उसको भी हम सब मिलकर दूर करेंगे।जयराम ठाकुर की अगुवाई में विधायक पद से इस्तीफा दे चुके विधायक आशीष शर्मा,होशियार सिंह और पूर्व विधायक देवेंद्र भुट्टो रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से आशीर्वाद लेने उनके घर समीरपुर पहुंचे।नेता प्रतिपक्ष करीब तीन वर्षों के बाद धूमल से मिलने समीरपुर पहुंचे हुए थे।इस दौरान उन्होंने धूमल के पांव छू कर आशीर्वाद लिया व उन्हें टोपी व शॉल देकर सम्मानित भी किया।कांग्रेस को छोड़कर भाजपा के टिकट पर कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे देवेंद्र भुट्टो सहित भाजपा में शामिल हुए निर्दलीय विधायकों आशीष शर्मा और होशियार सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से आशीर्वाद लिया।इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष देसराज शर्मा,महामंत्री राकेश ठाकुर,भाजपा नेता रसील सिंह मनकोटिया,प्यारे लाल शर्मा,अनिल ठाकुर,अजय शर्मा और कमलेश परमार सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *