कांग्रेस ने सत्ता में आते ही जनता विरोधी निर्णय लेते हुए 3 रुपए प्रति लीटर डीजल के दाम बढ़ा दिए। इसके साथ ही सत्ता में आने से पहले ऐसी घोषणाएं कर रखी हैं,अब इन गारंटियों से नेता भाग रहे हैं।यह बात कुल्लू में भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने प्रैसवार्ता के दौरान कही।उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने प्रदेशभर में 600 से अधिक संस्थानों को बंद करके जनता को परेशान करने का काम किया है। जिसके विरोध में भाजपा द्वारा प्रदेश भर में हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है।इन हस्ताक्षरों को राज्यपाल को सौंपा जाएगा।सत्ती ने कहा कि सरकार द्वारा कैबिनेट में भी कई जिले व स्थानों को नजरअंदाज किया गया।यह सरकार मजबूरी में चल रही है,वहीं हिमकेयर योजना का भी लोगों को फायदा नहीं मिल रहा है।उन्होंने कहा कि महिलाओं को कहा गया था कि एक महिला को 1500 जबकि 2 को 3000 रुपए मिलेंगे,अब वे इंतजार कर रहे हैं कि आखिर वे पैसे कब मिलेंगे।उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जनता को गुमराह कर सत्ता पर कब्जा किया है। पत्रकार वार्ता के दौरान सत्ती ने वर्तमान कांग्रेस सरकार पर चौतरफा हमला बोला।इस मौके पर पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर व भाजपा जिलाध्यक्ष भीमसेन शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *