राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल,जो राज्य रेडक्रॉस सोसायटी के प्रेज़ीडेंट भी हैं,ने रेडक्रॉस भवन का दौरा किया।उनके साथ,लेडी गवर्नर जानकी शुक्ला भी उपस्थित थीं।
राज्यपाल के सचिव एवं राज्य रेडक्रॉस के महासचिव राजेश शर्मा ने राज्यपाल का स्वागत किया।राज्य रेडक्रॉस अस्पताल कल्याण शाखा के पदाधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
राज्यपाल ने इस अवसर पर रेडक्रॉस की गतिविधियों को और विस्तार देने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा में रेडक्रॉस बहुमूल्य योगदान दे रहा है।सोसायटी के साथ अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जाना चाहिए ताकि उपेक्षित और पात्र व्यक्तियों को सहायता उपलब्ध करवाई जा सके।
