हिमाचल प्रदेश में जारी सियासी उलटफेर के तहत अब पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए।उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।इस अवसर पर पूर्व मंत्री और हाल ही में कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए हर्ष महाजन भी मौजूद थे।

उधर गगरेट से कांग्रेस के पूर्व विधायक रहे राकेश कालिया ने भी प्रदेश भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना की मौजूदगी में भाजपा का दामन थाम लिया। इस मौके पर बड़ी संख्या में उनके समर्थक मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *