YouTube player

शिमला ग्रामीण से भाजपा के युवा प्रत्याशी रवि मेहता ने चुनावी प्रचार अभियान तेज कर दिया है।

इसी कड़ी में रवि मेहता ने अपने समर्थकों के साथ आज बनूटी बमोत,पाहल,और साथ लगते ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा किया और स्थानीय लोगो से चुनाव में समर्थन की अपील की।

उन्होंने कहा कि प्रचार अभियान के दौरान महिलाओं युवाओं और बुजुर्गों का आपार सहयोग और समर्थन मिल रहा है।

प्रचार अभियान के दौरान रवि मेहता ने भाजपा सरकार द्वारा पिछले पांच वर्षो में किए गए विकास कार्यों का भी बखान किया और कहा कि भाजपा विकास के दम पर ही चुनाव लड़ रही है,और विकास कार्यों के बल बूते ही हिमाचल विधानसभा चुनाव में इस बार रिवाज बदलेगा और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी।

विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए रवि मेहता ने कहा कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के नेता चुनावी समय में बड़े बड़े वायदे करके लोगों को झूठे सपने दिखाकर गुमराह कर रहे हैं लेकिन जनता अब इनके बहकावे में आने वाली नहीं।लोग अब विकास चाहते हैं और विकास केवल भाजपा सरकार में ही सम्भव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *