
नई जगह से टिकट मिलने के बाद अपना नामांकन भरते हुए शहरी विकास मंत्री एवं कुसुम्पटी के भाजपा प्रत्याशी सुरेश भारद्वाज ने कहा कि वह पार्टी के सच्चे सिपाही है और जीत के लिए काम करेंगे।उन्होंने लक्कड़ बाजार से लेकर डीसी ऑफिस तक रैली निकाली,उन्होंने कहा कि दूसरे स्थान पर जाना एक चुनौती है,लेकिन इसे अवसर में बदला जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी कहना है कि चुनौती को अवसर में बदलना चाहिए।

उन्होंने कहा कि कसुंपटी क्षेत्र से टिकट देना पार्टी के शीर्षस्थ नेताओं का निर्णय है, उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कहते है कि हमेशा चुनौती को अवसर में बदलना चाहिए और वह इस दिशा में काम करेंगे।

कहा कि कुछ ग्रामीण क्षेत्र भी कसुंपटी विधानसभा इलाके में आते है,लेकिन यहां पर विकास के काम पूर्व मंत्री रूपदास कश्यप और भाजपा के शासनकाल के समय ही हुए है।उन्होंने कहा कि कुसुम्पटी के विधायक अनिरूद्ध सिंह स्वयं कहते है कि पांच सालों में उनके निर्वाचन क्षेत्र में काम नहीं हुआ है तो यह उनकी विधायकी नहीं नालायकी है।
