हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों के टिकट फाइनल करने के लिए नया तरीका अपनाया है।इस बार भाजपा प्रत्याशियों को टिकट देने से पहले कार्यकर्ताओं से राय ले रही है। इसी के चलते भाजपा ने रविवार को चारों संसदिय क्षेत्रों में मंडल और प्रदेश के पदाधिकारियों से वोटिंग करवाई है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि भाजपा भी जल्द अपने प्रत्याशी तय करने जा रही है, भाजपा एक संगठन आधारित राजनीतिक दल है और हम लोकतंत्र में विश्वाश रखते हैं।इस बार प्रत्याशीयों के चयन से पूर्व भाजपा अपने कार्यकर्ताओं से राय एकत्रित कर रही है,इसी कड़ी में सभी चार संसदीय क्षेत्रों में भाजपा द्वारा जिला बैठकों का आयोजन किया गया है।
बैठक में भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी,जिला, मंडल के पदाधिकारी,चेयरमैन,वाइस चेयरमैन,मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष महामंत्रियों और पंचायती राज संस्थानों में जीते प्रतियाशियों ने भाग लिया।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की मतदान के माध्यम से कार्यकर्ता अपनी राय पार्टी को दे रहे हैं। इस राय का समावेश संसदीय क्षेत्र में किया जा रहा है और इस बार भाजपा का प्रत्याशी कार्यकर्ताओं के राय से होगा।
