एक निजी चैनल को दिए गए साक्षात्कार के बाद उपजे विवाद पर अब हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने बयान जारी किया है।

हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि उन्होंने साक्षात्कार में जो बात कहीं,उसे गलत तरीके से समझा गया।प्रतिभा ने कहा कि गांधी परिवार उनके अपने परिवार की तरह है और वह गांधी परिवार को खुद से अलग नहीं मानतीं।हिमाचल कांग्रेस की अध्यक्ष ने कहा कि अगर बात पार्टी से वफादारी की हो,तो पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह 60 साल तक पार्टी के साथ जुड़े रहे।अब वह भी पार्टी की के साथ वफादारी निभा रही हैं।प्रतिभा ने कहा कि उन्होंने जो बयान दिया,उसे गलत तरीके से पेश किया जा रहा है।मंडी की कांग्रेस सांसद ने कहा कि वे प्रियंका गांधी और राहुल गांधी को अपने बच्चों की तरह मानती हैं। उम्र में बड़े होने के नाते वे जिस तरह अपने बच्चों को कोई सलाह देती हैं, ठीक उसी तरह उन्होंने राहुल और प्रियंका के लिए भी यह बात कही। प्रतिभा सिंह ने स्पष्ट किया है कि उनके इस बयान को गलत तरीके से नहीं समझा जाना चाहिए।
बता दें कि प्रतिभा सिंह ने साक्षत्कार में राहुल और प्रियंका गांधी द्वारा वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को अहमियत और समय न देने के चलते पार्टी के भीतर असंतोष बढ़ने की बात कही थी।उनके इस बयान से कांग्रेस में बवाल मचा हुआ है,जिसके बाद अब प्रतिभा सिंह इसको लेकर सफाई दी है।
