भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को संविधान हत्या दिवस के अवसर पर आपातकाल को याद करते हुए कांग्रेस पर तीखा राजनीतिक प्रहार किया।भाजपा ने शिमला में प्रदर्शनी,संगोष्ठी और सम्मान समारोह आयोजित कर आपातकाल के दौरान संघर्ष करने वाले लोकतंत्र सेनानियों एवं उनके परिजनों को सम्मानित किया।इस दौरान भाजपा नेताओं ने आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय बताया।मॉलरोड स्थित रोटरी टाउन हॉल के बाहर आयोजित विशेष प्रदर्शनी का उद्घाटन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ.राजीव बिंदल ने किया।

प्रदर्शनी में आपातकाल के दौरान प्रेस सेंसरशिप,राजनीतिक गिरफ्तारियां,लोकतांत्रिक संस्थाओं पर पड़े प्रभाव तथा लोकतंत्र सेनानियों के संघर्ष से जुड़े ऐतिहासिक दस्तावेज और चित्र प्रदर्शित किए गए।

इसके बाद कालीबाड़ी हॉल में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज ने की,जहां आपातकाल के दौरान जेल गए लोकतंत्र सेनानियों और उनके परिजनों को सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *