Oplus_131072

पीएमसी गवर्नमेंट सीनियर्स सेकेंडरी स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस टुटू,शिमला का बारहवीं कक्षा का वार्षिक परिणाम शानदार रहा।विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ रशिमा राणा ने बताया कि स्कूल की टॉपर मिस स्मृति ठाकुर ने 94.2% अंक हासिल किए हैं,जबकि महक ठाकुर ने 88.6% और यशिका शर्मा ने 87.8% अंक प्राप्त किए।वाणिज्य मे रिया सोनकर ने पहला स्थान प्राप्त किया।

जबकि आशीष ने दूसरा और स्मृति ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।मेडिकल और नॉन-मेडिकल मे दीक्षा ठाकुर ने पहला स्थान प्राप्त किया।जबकि हरमिलन सिंह ने दूसरा और अभिनव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

प्रधानाचार्य ने कला संकाय का परिणाम शत प्रतिशत देने के लिए सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को बधाई दी।उन्होंने बताया कि 41 उत्तीर्ण हुए छात्र छात्राओं में से 37 फर्स्ट डिवीज़न और 4 सेकेंड डिविजन में उत्तीर्ण हुए हैं जो कि शिक्षा की गुणवत्ता दर्शाती है।विद्यालय का ओवरऑल परिणाम 91.1% रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *