
शिशु शिक्षा निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल टूटू शिमला बारहवीं के छात्रों ने एच.पी.बोर्ड परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन किया।

कला संकाय में अरुषि ने 86.4% अंक लेकर पहला स्थान हासिल किया।भारती ने 81.2% अंक लेकर दूसरा स्थान हासिल किया और नव्या ने 76.2% अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया।

वहीं विज्ञान संकाय में दीक्षा ने 82.4% अंक लेकर पहला स्थान हासिल किया।इसी प्रकार इशिका ने 77.4% अंक लेकर दूसरा स्थान प्राप्त किया और रवीना ने 76.4% अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया।

सभी छात्रों ने 75% अंक हासिल करके मेरिट में स्थान प्राप्त किया।प्रधानाचार्य दीपिका सूद ने सभी विद्यार्थियों,शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई दी साथ ही सभी विद्यार्थियों के उज्वल भविष्य की कामना भी की।


