
क्रीसैंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल टुटू,शिमला के विद्यार्थियों का हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षा का परिणाम शत-प्रतिशत रहा।सभी बच्चों ने बेहतर अंक प्राप्त किए।वाणिज्य संकाय में अदिती ने 92.2% अंक लेकर पहला स्थान हासिल किया।विज्ञान संकाय में प्राची शर्मा ने 500 में से 461 अंक लेकर पहला स्थान हासिल किया।

जबकि कला संकाय में कनिका ने 500 में से 454 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।विज्ञान संकाय में दूसरे स्थान पर पियूष जोशी और पूजा ने 90% और तीसरे स्थान पर आईना चौहान ने 88% अंक हासिल किए।कला संकाय में भारती शर्मा ने 500 में से 453(90.6%) अंक लेकर दूसरा और अर्पिता ने 446 अंक लेकर स्कूल में तीसरा स्थान हासिल किया।वहीं वाणिज्य संकाय में वंशिका ने 500 में से 444 अंक और अभय ठाकुर ने 437 लेकर क्रमशःदूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया।

प्रधानाचार्य डॉ सुभाष चंद ने सभी छात्र-छात्राओं,शिक्षकों व अभिभावकों को स्कूल का शत-प्रतिशत परिणाम आने पर बधाई दी।साथ ही सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना भी की।

