कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आतंकवादी कहे जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है।हिमाचल भाजपा के मीडिया सह-प्रभारी एडवोकेट विश्व चक्षु ने वीरवार को धर्मशाला पुलिस थाने में खरगे के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करवाई है।विश्वचक्षु ने शिकायत में कहा कि 21 अप्रैल 2026 को चेन्नई में एक प्रैस काॅन्फ्रैंस के दौरान खरगे ने सार्वजनिक मंच से प्रधानमंत्री मोदी के लिए आतंकवादी शब्द का इस्तेमाल किया और कहा कि उनकी पार्टी बराबरी के सिद्धांत में विश्वास नहीं करती। चक्षु ने अपनी शिकायत में इसे देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद का अपमान और 140 करोड़ भारतीयों की भावनाओं को आहत करने वाला बताया है।चक्षु ने कहा कि कांग्रेस चुनावी हताशा में अमर्यादित भाषा पर उतर आई है,जिसे देश बर्दाश्त नहीं करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *