भाजपा महिला मोर्चा द्वारा चौड़ा मैदान शिमला में आयोजित जन आक्रोश महिला पदयात्रा में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि यह जनआक्रोश केवल एक रैली नहीं,बल्कि आने वाले राजनीतिक परिवर्तन की नींव है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस का महिला विरोधी चेहरा पूरी तरह उजागर हो चुका है और प्रदेश की महिलाएं इसका जवाब लोकतांत्रिक तरीके से देंगी।उन्होंने कहा कि नारी शक्ति अब निर्णायक भूमिका निभाने जा रही है और यह आंदोलन प्रदेश की राजनीति की दिशा बदल देगा।

रैली में उपस्थित महिलाओं,युवाओं और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर महिला अधिकारों के समर्थन में आवाज बुलंद की और यह स्पष्ट संदेश दिया कि अब नारी शक्ति अपने अधिकारों के लिए पीछे हटने वाली नहीं है।अंत में भाजपा नेताओं ने कहा कि यह आंदोलन आने वाले समय में और व्यापक रूप लेगा और महिलाओं के सम्मान,समानता और राजनीतिक भागीदारी के लिए यह संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।सशक्त नारी ही सशक्त समाज और सशक्त राष्ट्र का आधार है और यह संकल्प अब जनआंदोलन बन चुका है।

70 करोड़ बहनों के साथ विश्वासघात:भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा.राजीव बिंदल ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को गिराकर देश की 70 करोड़ बहनों के साथ विश्वासघात किया है।उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को आर्थिक,सामाजिक और शैक्षणिक रूप से सशक्त बनाया गया और अब उन्हें सत्ता में भागीदारी देने का समय आया था,लेकिन कांग्रेस ने उनके रास्ते में दीवार खड़ी कर दी।उन्होंने प्रदेश सरकार पर भी हमला बोलते हुए कहा कि 28 लाख महिलाओं को 1500 प्रतिमाह देने का वादा किया गया,लेकिन आज तक एक भी महिला को इसका लाभ नहीं मिला।यह केवल वादा नहीं,बल्कि महिलाओं के साथ खुला छल है।

The news click

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *