दिल्ली,बिहार और पश्चिम बंगाल समेत 9 राज्यों के राज्यपाल और उपराज्यपाल बदल दिए गए हैं।इनमे हिमाचल प्रदेश भी शामिल है,लद्दाख के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता को हिमाचल प्रदेश का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है।जबकि शिव प्रताप शुक्ला को तेलंगाना का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तीन राज्यों में नए राज्यपाल की नियुक्ति की है जबकि कई का स्थानांतरण किया गया है। राष्ट्रपति भवन से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार,वीरवार को इस्तीफा देने वाले पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ.सीवी आनंद बोस का त्यागपत्र राष्ट्रपति ने स्वीकार कर लिया।उनकी जगह आरएन रवि पश्चिम बंगाल के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे।रवि अभी तमिलनाडु के राज्यपाल हैं।लद्दाख के उपराज्यपाल कविंद्र गुप्ता के इस्तीफे के कुछ ही देर बाद उनके प्रमोशन की खबर आई।गुप्ता ने 18 जुलाई 2025 को तीसरे उपराज्यपाल के रूप में शपथ ली थी।वह आठ महीने से भी कम समय तक लद्दाख के उपराज्यपाल रहे।तेलंगाना के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा को महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया गया है।बिहार के वरिष्ठ भाजपा नेता नंद किशोर यादव को नगालैंड और सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी लेफ्टि.जनरल सैयद अता हसनैन को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य हसनैन बिहार के राज्यपाल के रूप में आरिफ मोहम्मद खान की जगह लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *