Oplus_131072

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा के लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा नामित किए जाने पर कांगड़ा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनुराग शर्मा को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।उन्होंने कहा कि यह निर्णय न केवल अनुराग शर्मा के लंबे संगठनात्मक अनुभव और समर्पण का सम्मान है,बल्कि यह कांग्रेस पार्टी की उस परंपरा को भी दर्शाता है,जिसमें जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले समर्पित कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने का कार्य किया जाता है।विनय कुमार ने कहा कि अनुराग शर्मा कांग्रेस पार्टी के एक कर्मठ,निष्ठावान और समर्पित कार्यकर्ता रहे हैं।उन्होंने लंबे समय से संगठन में रहकर पूरी लगन और प्रतिबद्धता के साथ पार्टी की विचारधारा को मजबूत करने का कार्य किया है।उनकी कर्तव्यनिष्ठा,संगठनात्मक क्षमता और पार्टी के प्रति ईमानदारी को देखते हुए ही उन्हें जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा की महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई थी,जिसे उन्होंने पूरी निष्ठा और कुशल नेतृत्व के साथ निभाया।उन्होंने कहा कि कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने एक साधारण कार्यकर्ता को राज्यसभा के लिए प्रत्याशी बनाकर यह स्पष्ट संदेश दिया है कि कांग्रेस पार्टी में समर्पण,मेहनत और संगठन के प्रति निष्ठा का सम्मान किया जाता है।इससे प्रदेश ही नहीं,बल्कि पूरे देश के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल और अधिक मजबूत होगा।विनय कुमार ने इस निर्णय के लिए कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी,अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े,नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी,महासचिव प्रियंका गांधी,कांग्रेस महासचिव(संगठन) केसी वेणुगोपाल और प्रभारी रजनी पाटिल का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया और कहा कि उनके इस निर्णय से प्रदेश के समर्पित कार्यकर्ताओं को सम्मान मिला है।अनुराग शर्मा एक ऊर्जावान और युवा नेता हैं,जिनकी संगठनात्मक समझ और जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशीलता उन्हें संसद में एक सशक्त और प्रभावी आवाज बनाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *