
मुंबई:शिमला नगर निगम के 28 पार्षदों का एक प्रतिनिधिमंडल,उप महापौर उमा कौशल के नेतृत्व में,मुंबई स्थित भांडुप जल शोधन संयंत्र के दौरे पर पहुँचा।यह संयंत्र सुएज (Suez) द्वारा संचालित है और इसकी क्षमता 900 मिलियन लीटर प्रतिदिन है।

वर्ष 2014 में स्थापित यह संयंत्र मुंबई नगर निगम के प्रमुख जल शोधन संयंत्रों में से एक है,जिससे लगभग 6 लाख मुंबई वासियों को पेयजल आपूर्ति की जाती है।

दौरे के दौरान प्रतिनिधिमंडल को जल शोधन की प्रक्रिया एवं आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी गई।प्रतिनिधिमंडल ने पूरे संयंत्र का निरीक्षण किया और इसकी उन्नत तकनीक एवं कुशल संचालन की सराहना की।

