Oplus_131072

प्रधानाचार्या डॉ.रशिमा राणा ने स्वयंसेवियों को दिया सेवा,अनुशासन एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश।

पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय,टुटू,में रविवार को सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) विशेष शिविर का शुभारंभ हुआ।उद्घाटन समारोह में विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ.रशिमा राणा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की तथा स्वयंसेवियों का उत्साहवर्धन किया।इस अवसर पर प्रधानाचार्या ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं में निःस्वार्थ सेवा,अनुशासन,नेतृत्व क्षमता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने का एक सशक्त माध्यम है।उन्होंने स्वयंसेवियों को समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने तथा राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

सात दिवसीय इस विशेष शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों में सामुदायिक सेवा,स्वच्छता,पर्यावरण संरक्षण,आपसी सहयोग एवं सामाजिक जागरूकता की भावना को प्रोत्साहित करना है।शिविर के दौरान स्वयंसेवियों के लिए विभिन्न सामाजिक,शैक्षणिक एवं व्यक्तित्व विकास से जुड़ी गतिविधियाँ आयोजित की जाएँगी।कार्यक्रम के सफल आयोजन में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी कुणाल सिंह चौहान और रितु अमराते की महत्वपूर्ण भूमिका रही।उद्घाटन समारोह में विद्यालय के अन्य स्टाफ सदस्य सुभाष देष्टा और सागर शुक्ला भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

प्रधानाचार्या डॉ.रशिमा राणा ने कार्यक्रम अधिकारियों के प्रयासों की सराहना करते हुए सभी स्वयंसेवियों को शिविर के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएँ दीं।राष्ट्रीय सेवा योजना के मूल मंत्र ‘मैं नहीं, आप’के साथ स्वयंसेवियों ने समाज सेवा एवं राष्ट्र निर्माण की भावना को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *