झांकी और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया एंटी चिट्टा अभियान का संदेश।

राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह ऐतिहासिक रिज मैदान पर पूरे हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यपाल हिमाचल प्रदेश शिव प्रताप शुक्ल ने की।

इस दौरान लेडी गवर्नर जानकी शुक्ला,मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू,नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर,लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह विशेष तौर पर मौजूद रहे।

इस दौरान परेड,विभिन्न विभागों की झांकियों का प्रदर्शन और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गये।सांस्कृतिक कार्यक्रमों में एकलव्य कला मंच हिमाचल प्रदेश पुलिस प्रथम वाहिनी आई.आर.बी.एन.बनगढ़,ऊना द्वारा एंटी चिट्टा अभियान के तहत एक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर सभी को चिट्टा के नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया।

इसके अतिरिक्त,उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला – जम्मू कश्मीर का दल,उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला -हरियाणा राज्य का दल,सांस्कृतिक दल हमीरपुर,उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला उत्तराखंड और जिला शिमला के सांस्कृतिक दल ने अपनी प्रस्तुति से सबका मनोरंजन किया।

विभिन्न विभागों की झांकियों का प्रदर्शन:रिज मैदान पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस विभाग की झांकी आकर्षण का केंद्र रही।झांकी में चिट्टा जैसी गंभीर सामाजिक बुराई के विरुद्ध किए जा रहे सुदृढ़ एवं निरंतर प्रयासों को दर्शाया गया।

झांकी में प्रदेश के विभिन्न जिला में आयोजित जन-जागरूकता वल्कथॉन एवं अभियान प्रदर्शित किए गये जिनका उद्देश्य विशेष रूप से युवा वर्ग को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत किया।इसके अतिरिक्त,सेना द्वारा शस्त्र प्रदर्शन प्रथम,जे एंड के राइफल जतोग द्वारा ऑपरेशन सिंदूर,कृषि विभाग द्वारा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बल।

उद्यान विभाग द्वारा वैज्ञानिक बागवानी से सुरक्षित भविष्य की ओर,फोरेंसिक सेवा निदेशालय द्वारा जागरूकता से ही बचाव संभव,वन विभाग द्वारा वन संरक्षण में जनशक्तिहिमाचल सरकार की अनूठी पहल,पर्यटन विभाग द्वारा एडवेंचर टूरिज्म,महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना,विद्युत विभाग द्वारा विद्युत क्षेत्र में भी व्यवस्था परिवर्तन,शिक्षा विभाग द्वारा गुणात्मक एवं उत्कृष्ट शिक्षा हिमाचल की नई पहचान।

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण शिमला द्वारा सुरक्षित निर्माण प्रथाओं,नगर निगम शिमला द्वारा स्वामा ऐप,हिम ऊर्जा द्वारा ग्रीन पंचायत,ग्रामीण विकास विभाग द्वारा हिम ईरा फूड वैन।

उद्योग विभाग द्वारा सीएम स्टार्टअप स्कीम,पशुपालन विभाग द्वारा बेसहारा पशु मुक्त समाज,जनभागीदारी से समाधान की ओर,भाषा एवं संस्कृति विभाग सूर्य नारायण मंदिर निरथ,स्वास्थ्य विभाग द्वारा तंबाकू मुक्त हिमाचल -स्वस्थ हिमाचल और परिवहन विभाग इलेक्ट्रिक व्हीकल की झांकियां प्रदर्शित की गई।

ऋतिक चौहान को किया सम्मानित:राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने ऋतिक चौहान,निवासी गांव गागना,डाकघर चंबी,तहसील चौपाल,जिला शिमला को वर्ष 2024 के उत्तम जीवन रक्षा पदक से सम्मानित किया।ऋतिक ने रेलवे ट्रैक पर खेल रही दो बच्चियों को सामने से आ रही ट्रेन से बचाया और इस दौरान उनका पेअर पटरी में फस गया जिसके कारण उनकी एक टांग में फ्रैक्चर और दूसरी टांग में चोट लग गयी।

परेड:गणतंत्र दिवस के अवसर पर रिज मैदान पर परेड कमांडर लेफ्टिनेंट शाश्वत तिवारी जे एंड के राईफल के अगुवाई में मार्च पास्ट किया।

इसके अलावा सेना प्रथम जेएंडके राइफल,जतोग,भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस टुकड़ी,सशस्त्र सीमा बल,सेना पाईप बेंड (प्रथम जे एंड के राइफल जतोग)पंजाब पुलिस,हिमाचल प्रदेश पुलिस तृतीय वाहिनी आई.आर.बी.एन.पंडोह,हिमाचल प्रदेश पुलिस प्रथम वाहिनी आई.आर.बी.एन.बनगढ,हिमाचल प्रदेश पुलिस द्वितीय वाहिनी आई.आर.बी.एन सकोह।

हिमाचल प्रदेश पुलिस(महिला)हिमाचल प्रदेश यातायात पुलिस,हिमाचल प्रदेश पुलिस ब्रास बैंड,हिमाचल प्रदेश गृह रक्षक टुकड़ी (पुरुष)हिमाचल प्रदेश गृह रक्षक टुकड़ी(महिला)हिमाचल प्रदेश गृह रक्षक बैंड,हिमाचल प्रदेश डाक सेवा।

पूर्व सैनिक टुकड़ी,राष्ट्रीय कैडेट कोर(एन.सी.सी)(बाल)राष्ट्रीय कैडेट कोर(एन.सी.सी) (कन्या)राष्ट्रीय सेवा योजना (एन.एस.एस) (बाल)राष्ट्रीय सेवा योजना(एन.एस.एस.)(कन्या)भारत स्काउट एवं गाईड (बाल)भारत स्काउट एवं गाईड (कन्या) और हिमाचल प्रदेश आपदा प्रबंधन टुकड़ी मार्च पास्ट किया।

यह भी रहे उपस्थित:विधायक मोहन लाल ब्राक्टा और कुलदीप सिंह राठौर,महापौर नगर निगम शिमला सुरेंद्र चौहान,उपमहापौर उमा कौशल,अध्यक्ष मिल्कफेड बुद्धि सिंह ठाकुर,अध्यक्ष हिमफैड महेश्वर सिंह चौहान,मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान,मुख्य सचिव संजय गुप्ता,पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी,अतिरिक्त मुख्य सचिव के के पंत,सचिव सामान्य प्रशासन राजेश शर्मा,उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी,अतिरिक्त उपायुक्त सचिन शर्मा,आयुक्त नगर निगम शिमला भूपेंद्र अत्रि सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

The news click

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *