
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ.राजीव बिंदल ने प्रदेश पदाधिकारियों एवं सभी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष की नियुक्तियां कर दी हैं।ये सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।भाजपा ने प्रदेश में बिहारी लाल,रश्मिधर,राजीव भारद्वाज,विपिन सिंह परमार,पवन काजल,विनोद कुमार,राजेश ठाकुर,बलवीर वर्मा को उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।इसी तरह सिकंदर कुमार,संजीव कटवाल और पायल वैध काे महामंत्री नियुक्त किया है।वहीं सुमित शर्मा,संजय ठाकुर,वंदना योगी,प्रियंता शर्मा,कुसुम सदरेट,तिलकराज शर्मा,अमित ठाकुर सहित शिशु धर्मा को सचिव पद पर नियुक्ति दी है।

कर्ण नंदा फिर बने प्रदेश मीडिया संयोजक:कर्ण नंदा को एक बार फिर से मीडिया संयोजक नियुक्त किया है।इसके साथ मीडिया विभाग में रणधीर शर्मा को मीडिया विभाग प्रभारी,राकेश जम्वाल को मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया है। इसके साथ ही कमलजीत सूद को कोषाध्यक्ष,प्रमोद ठाकुर को कार्यालय सचिव नियुक्त किया है।इसके अतिरिक्त सोशल मीडिया एवं आईटी विभाग में सुशील ठाकुर को सोशल मीडिया विभाग संयोजक,कमल ठाकुर को सह संयोजक, अनिल डडवाल को आईटी विभाग संयोजक,प्रवीण ठाकुर को सह संयोजक नियुक्त किया है।भाजपा ने सन्नी शुक्ला को युवा मोर्चा अध्यक्ष नियुक्त किया है।इसी तरह डेजी ठाकुर को महिला मोर्चा अध्यक्ष,संजीव देष्टा को किसान मोर्चा अध्यक्ष,मनीष चौहान को अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष,रामलोक धनोटिया को ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष,सुनील नेगी को अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष और सरदार गुरमीत सिंह को अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष नियुक्त किया है।
