
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार में कोई भर्ती नहीं हुई केवल नौकरियां बिकती रही।अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड में पेपर लीक किए गए।हमने भ्रष्टाचार के चोर दरवाजे को अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड को भंग किया।उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री के नेतृत्व को खतरा नजर आ रहा है।सीएम सुक्खू ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष न तो अपनी पार्टी को संभाल पा रहे हैं और अनुपूरक प्रश्न पूछने के लिए बार-बार हाथ खड़ा करते हैं।उधर उनके अन्य विधायक भी सवाल पूछने को हाथ खड़ा करते हैं।

सुक्खू ने कहा कि विपक्ष का वॉकआऊट समझ से परे है और वे सवाल नहीं पूछ पा रहे हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि जॉब ट्रेनी नीति केवल कॉन्ट्रैक्ट के स्थान पर नाम बदला है और विपक्ष के लोग केवल सोशल मीडिया पर सहानुभूति लेना चाहते हैं।विपक्ष के सदस्यों ने जयराम ठाकुर को नेता चुना है और उनकी बात सुननी चाहिए,लेकिन कोई उनकी सुनने को तैयार नहीं है।उन्होंने कहा कि 34,000 नौकरियों के आंकड़े पर विपक्ष को तथ्य लाने चाहिए और सदन में चर्चा करनी चाहिए।मुख्यमंत्री ने कहा कि निजी और सरकारी क्षेत्र में दिए गए रोजगारों का आंकड़ा 34,000 है।उन्होंने कहा कि घोषणा पत्र पांच वर्ष का है।

