
जिला कुल्लू की कराणा में दूध की नदियां बह गई हैं।कराणा से खड्ड में बहाया करीब दो हजार लीटर दूध से आनी खड्ड चमक उठी है।इसका बाकायदा एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।बताया जा रहा है कि कल बिजली खराब होने की वजह सोसायटी का कूलर नहीं चल पाया।सुबह किसानों से सोसायटी वालों ने दूध खरीद कर रखा था,जो कि शाम को प्लांट ले जाया गया,लेकिन जब तक दूध प्लांट तक पहुंचा,तब तक सारा दूध फट चुका था,जिसके बाद दूध वापस लाया गया और खड्ड में बहा दिया गया।
