
एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा ने बेनमौर वार्ड शिमला के गुग्गा माड़ी मंदिर और संजौली में पौधरोपण अभियान चलाया।कार्यक्रम में प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन ने भाग लिया।अभियान के तहत विभिन्न प्रजाति के 51 पौधे रोपे गए।इन पौधों की देखभाल के लिए पौधापालक नियुक्त किए हैं।भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने बताया कि यह कार्यक्रम राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर पर आयोजित किया जा रहा है।प्रदेश में सभी 17 संगठनात्मक जिलों में इसे चलाया जा रहा है।

इसके तहत अभी तक 2,708 स्थानों पर 45,402 पौधे रोपे गए हैं।अभी तक कार्यक्रम में 4,570 जनप्रतिनिधियों और 28,133 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया है।कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष केशव चौहान,मंडल अध्यक्ष पिंकू चौहान,शिमला विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के प्रत्याशी रहे संजय सूद,महामंत्री सतप्रकाश मानक,किमी सूद,शुभ महाजन,गौरव सूद,संजीव सूद जॉनी,कल्पी शर्मा,विकास थापटा,आरती चौहान,गौरव सूद भानु और मंदिर ट्रस्ट के सदस्य मौजूद रहे।

