
शिमला के उपनगर संजौली में पुलिस चौकी के सामने स्थित एक रेस्तरां के शौचालय में एक 21 वर्षीय युवक बेहोश मिला,जिसे तुरंत आईजीएमसी ले जाया गया,जहां डाक्टर ने इसे मृत घोषित कर दिया।बताया जा रहा है कि चिट्टे के इंजैक्शन के कारण उसकी मौत हुई है,लेकिन इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा।मृतक की पहचान न्यू शिमला निवासी स्नेहल के रूप में हुई है।आज शव का पोस्टमार्टम होगा।जानकारी के अनुसार स्नेहल मंगलवार को संजौली स्थित एक रेस्तरां के टॉयलेट में गया था,जहां काफी देर तक बाहर न निकलने पर रेस्तरां कर्मियों ने टॉयलेट का दरवाजा खटखटाया।अंदर से कोई जवाब न मिलने पर पुलिस को बुलाकर दरवाजा तोड़ा गया तो स्नेहल मृत अवस्था में पाया गया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।
