
टुटू के क्रीसैंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने सोमवार को अपना वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया।कार्यक्रम में शिमला नगर निगम के आयुक्त भूपेंद्र अत्री ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

इस अवसर पर उन्होंने शैक्षणिक,खेल कूद व अन्य गतिविधियों में अव्वल रहे छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया।

स्कूल के प्रधानाचार्य डॉक्टर सुभाष चंद ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी और स्कूल द्वारा बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आयोजित की जाने वाली तमाम कार्यक्रमों की जानकारी दी।

समारोह में 12वीं कक्षा की श्रेया वर्मा को बेस्ट स्टूडेंट का पुरस्कार दिया गया।

मुख्य अतिथि ने बारहवीं कक्षा की बोर्ड की मेरिट सूची में चौथे स्थान पर रही अलीना चौहान और दसवें स्थान पर रही विनीत शर्मा को स्कूल की तरफ से पांच-पांच हजार का चेक भेंट किया।

कार्यक्रम में बच्चों के अभिभावकों के अलावा स्थानीय लोगों स्थित टुटू वार्ड की पार्षद मोनिका भारद्वाज,मजयाठ बार्ड की पार्षद अनीता शर्मा,पूर्व पार्षद अधिवक्ता विवेक शर्मा,लक्ष्मी नारायण मंदिर कमेटी के प्रधान ओम प्रकाश शर्मा,गौशाला टुटू के प्रधान सुरेंद्र ठाकुर,मेलाराम सिंगरौली,अधिवक्ता डॉ नवनीत,नियामत हुसैन,बलदेव बटला,सुरेंद्र बटला,ललित शर्मा,विक्रम शर्मा, राजेंद्र मित्तल,कर्ण पाल,जोगिंदर पाल कोहली उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि ने बच्चों और अभिभावकों के साथ अपने जीवन और संघर्ष के अनुभव साझा किये।बच्चों को जीवन के हर पल का आनंद लेते हुए सीखते रहने और लगातार अपनी मंजिल की ओर आगे बढ़ने की सलाह दी।

