हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस की कथनी और करनी को लेकर सवाल उठाए।जयराम ठाकुर ने भाजपा मीडिया सेंटर,रांची में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि,कांग्रेस ने अपनी झूठी गारंटी देकर हिमाचल में सत्ता हासिल की।अब अपने किए गए वादों और गारंटी के विपरीत काम करना शुरु कर दिया है।उन्होंने कहा कि,हिमाचल में कांग्रेस ने 10 गांरटी दी थी,लेकिन दो साल हो गए है अभी तक कंग्रेस ने अपनी एक भी गांरटी पूरी नही की है,उनकी सारी गारंटी धरी की धरी रह गई।उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में जो वादे किए थे,अब वैसे ही वादों को झारखड में दोहराया जा रहा है।जयराम ठाकुर ने कांग्रेस के वादों को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि,18 से 60 साल की महिलाओं को 1500 रुपए हर महीने देने का वादा किया था।लेकिन हिमाचल प्रदेश में 2 साल बीत गए महिलाओं-बहनों से जो वादा किया था उनको 1500 सौ रुपए हर महीने नहीं मिले।कांग्रेस ने वादा किया था कि 5 साल में 5 लाख युवाओं को नौकरियां देंगे,हर साल 1 लाख नौकरियां दी जाएगी। लेकिन सत्ता में आते ही नौकरी देने की बजाय पद ही खत्म कर दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *