
सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता चेतन बरागटा ने पुलिस को शिकायत दी है।भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता चेतन बरागटा ने कोटखाई थाना में दर्ज शिकायत में आरोप लगाया कि सोशल मीडिया पर हिमाचल प्रदेश के पारंपरिक त्योहार जागरा में देवताओं के स्वागत में की जाने वाली नाटी (पारंपरिक देव नृत्य)करने वाले लोगों को आतंकवादी करार दिया गया है।यह आपत्तिजनक पोस्ट न केवल हिमाचल की धार्मिक परंपराओं का अपमान है,बल्कि समाज में वैमनस्य और विभाजन फैलाने का प्रयास भी है।चेतन बरागटा ने कहा कि देवभूमि हिमाचल की पवित्र परंपराओं और धार्मिक मान्यताओं के प्रति इस प्रकार की अपमानजनक टिप्पणी से प्रदेश के लाखों लोगों की भावनाओं को गहरा आघात पहुंचा है।जागरा जैसे धार्मिक आयोजनों के दौरान देवताओं का स्वागत करने वाली हमारी सांस्कृतिक नाटी की तुलना आतंकवाद से करना निंदनीय है।
