
शिमला जिला के उपमंडल रामपुर की बधाल पंचायत के शिकारी नाले के जंगल में बादल फटने की घटना हुई है।हालांकि इस दौरान काेई जानी नुक्सान नहीं हुआ है,लेकिन बागवानों के कई बीघा सेब के बगीचे इसकी चपेट में आ गए हैं।घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच कर नुक्सान का आकलन कर रही है।बादल फटने की घटना शनिवार रात करीब 11 बजे हुई।शिकारी नाले के पास हुई इस घटना से मलबे ने अपना रास्ता बदल लिया,जिस कारण किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।एक मकान इसकी चपेट में आने से बच गया,क्योंकि मलबा मकान से कुछ मीटर की दूरी से होकर गुजरा,रात में जैसे ही मकान में रह रहे लोगों ने मलबे के आने की आवाज सुनी तो वे घर से बाहर निकल कर सुरक्षित स्थान की ओर भाग गए।इस घटना से शिकारी नाले के आसपास के लोग दहशत में हैं।सेब के बगीचों के अलावा कोई भी नुक्सान नहीं हुआ है।
