अंतर्राष्ट्रीय ब्राम्हण मंच ने हिमाचल में विभिन क्षेत्रों में सराहनीय कार्य कर रहे प्रतिभाओं का सम्मान राष्ट्रीय स्तर पर किया,यह सम्मान समारोह महर्षि दधीचि जयंती के उपलक्ष में किया गया है,यह समान ब्राह्मण समाज के ब्राह्मण व्यक्तियों को दिया जाता जो विभिन क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे है,अंतर्राष्ट्रीय ब्राम्हण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मदन गोपाल तिवाड़ी ने कहा की हमारा मंच हर वर्ष उन ब्राह्मण प्रतिभाओं को सम्मानित करता है जो देश राष्ट्र एवं विश्व की उन्नति एवं सुरक्षा के लिए विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं।

अंतर्राष्ट्रीय ब्राम्हण मंच ने इस बार यह सम्मान समारोह महर्षि दधीचि जयंती के उपलक्ष में किया है,हिमाचल से इस बार पांच ब्राह्मण प्रतिभाओं को सम्मानित किया है जिसमें विमल शर्मा को समाजसेवा,प्रनीता शर्मा को पत्रकारिता,गोपाल शर्मा पार्षद ढली को जनसेवा,अधिवक्ता तरुण शर्मा को विधि और हरी दत्त भरद्वाज को संगीत के लिए सम्मानित किया गया है।

यह सम्मान चिकित्सक,सैनिक,पुलिस,पत्रकार,इलेक्ट्रॉनिक मीडिया,प्रेसफोटोग्राफर,कवि,लेखक,गायक,साहित्यकार,रंगकर्मी,शिक्षकखेल,समाजसेवा,जनसेवा,भामाशाह,एडवोकेट जैसी अनेकों प्रतिभाओं को दिया जाता है जिन्होने ब्राह्मण समाज और देश के उत्थान में अपना बहुमूल्य योगदान दिया हो।

The news click

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *