संजौली में अवैध मस्जिद निर्माण को लेकर जारी हिंदू संगठनों का प्रदर्शन उग्र रूप धारण कर चुका है।ढली टनल के पास पुलिस प्रदर्शनकारियों को रोकने में नाकाम रही।इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई।पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड्स को तोड़कर भीड़ नारेबाजी करते हुए संजौली की तरफ बढ़ी।यहां भी पुलिस ने बैरिकेडिंग की हुई थी लेकिन प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा घेरे को तोड़ दिया,जिस पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज कर दिया।वहीं हिंदू जागरण मंच के अध्यक्ष कमल गौतम जब सर्मथकों के साथ संजौली पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया।कमल गौतम ने कहा कि वह हिंदू लोगों की भावनाओं का ख्याल रखते हुए उनका समर्थन करने के लिए संजौली आए हैं।इसके बाद पुलिस ने कमल गौतम को गिरफ्तार कर लिया।

वहीं कमल गौतम का कहना है कि सरकार हिंदुओं की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है।वहीं सिविल सोसायटी के सदस्य हरिदत्त ने कहा कि सरकारों के सामने मस्जिद में अवैध निर्माण कैसे होता रहा।उन्होंने आरोप लगाया कि भारी संख्या में अवैध रूप से प्रवासी पहुंच रहे हैं।हिमाचल डैमोग्राफी बदलने की कोशिश है।सोलन और बिलासपुर से भी लोग प्रदर्शन के लिए पहुंचे हैं,लेकिन पुलिस ने सभी को खदेड़ दिया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *