शिमला ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र के विकास खण्ड टुटू के अंतर्गत ग्राम पंचायत,टुटू-मजठाई में कृषि विभाग की ओर से दो दिवसीय प्राकृतिक खेती जागरूकता शिविर एवम् कार्यशाला का आयोजन सोमवार और मंगलवार को किया गया,कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन एजेंसी के तत्वाधान में आयोजित इस कार्यशाला में पंचायत के विभिन्न कृषिक परिवारों ने गहरी रुची दिखाई,इस कार्यशाला में प्राकृतिक खेती पद्धति में प्रयोग होने वाले घटकों जैसे बीजामृत,जीवामृत,घनजीवामृत,फसल सुरक्षा तथा प्राकृतिक कीट रोधक प्राकृतिक विधियों का डिमॉन्सट्रेशन के साथ कृषि विभाग की सहायक प्रद्योगिक प्रबंधक सुमेधा और आशु द्वारा आवाशक जानकारी प्रदान की गई।

इस अवसर पर कृषि विभाग की ओर से कृषकों को प्राकृतिक खेती महावार कार्य मार्गदर्शिका और नमूने के तौर पर कुछ बीज भी वितरित किए गए,दो दिवसीय इस शिविर एवम् कार्यशाला में पंचायत प्रधान उत्तम सिंह कश्यप,उप प्रधान केशपा राम,वार्ड सदस्य कमलेश,सुनीता,कमला,अनिता ठाकुर सहित लगभग पच्चास ग्रामीणों ने भाग लिया । पंचायत प्रधान,उत्तम कश्यप ने इस शिविर और कार्यशाला के आयोजन के लिए कृषि विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *