हिमाचल प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र के आठवें दिन सदन के भीतर और बाहर संजौली में बनी मस्जिद को लेकर मचे बवाल को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सभी धर्मों का सम्मान है,सभी लोग कानून से बंधे हुए हैं मगर प्रदेश में प्रदर्शन के नाम पर किसी को कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में आने वाले हर व्यक्ति और प्रदेश का नागरिक सभी कानून से बंधे हुए हैं,ऐसे में प्रदर्शन के नाम पर कोई तोड़फोड़ करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी,मामले पर शांतिप्रिय प्रदर्शन का सम्मान है लेकिन प्रदेश में कानून व्यवस्था को हाथ में लेने की इजाजत किसी को नहीं दी जा सकती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *