
अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू हिमाचल के दो दिवसीय प्रवास पर वीरवार को धर्मशाला पहुंचे।इस दौरान वीरवार को खांडू धर्मशाला में ग्युतो मठ गए जहां पर खांडू ने ग्यूतो मठ में बौद्ध भिक्षुओं से बातचीत की।वहीं मुख्यमंत्री पेमा खांडू तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा से उनके निवास स्थान मैक्लोडगंज में आज मिलेंगे।इस दौरान दलाईलामा की लंबी आयु के लिए पूजा भी की जाएगी।वहीं शाम को पेमा खांडू टिप्पा में होने वाले एक कार्यक्रम में भाग लेंगे।गौरतलब है कि इससे पहले पिछले साल भी अरुणाचल के सी.एम.पेमा खांडू की मुलाकात दलाईलामा से हुई थी और इस दौरान पेमा खांडू ने दलाईलामा को अरुणाचल के प्रवास का निमंत्रण दिया था और दलाईलामा ने काफी समय बाद अरुणाचल का दौरा किया था,अरुणाचल प्रदेश के सीएम के फिर से धर्मशाला दौरे पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।
