
लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी अभियान तेज कर दिया है,इस बीच भाजपा के विधायक डॉ जनक राज और पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंडी लोकसभा क्षेत्र के पांगी में भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत के पक्ष में चुनावी प्रचार किया,इस दौरान विधायक डॉक्टर जनक ने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है और इसी उत्साह को आगे ले जाते हुए हम हिमाचल में चारों की चारों लोकसभा सीटों में बड़ी जीत हासिल करेंगे।उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित राजनीतिक दल है और जिस जज्बे के साथ कार्यकर्ता काम करता है उससे पार्टी और संगठन को बल मिलता है।पांगी में दस हजार फीट की ऊंचाई पर तेज बर्फबारी के बीच भाजपा नेता व कार्यकर्ता चुनावी प्रचार में जुटे रहे।
