
Shimla पुलिस की चिट्टा तस्कराें के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत शहर में दो अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है,वहीं दो वाहनों को भी जब्त किया है।पुलिस ने यह कार्रवाई विकासनगर और लालपानी में अमल में लाई है और इन दोनों मामलों में पुलिस ने 26.78 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।पुलिस के अनुसार छोटा शिमला पुलिस थाना के तहत स्पैशल सैल की टीम जब गश्त पर निकली हुई थी तो विकासनगर में एक गाड़ी (एचपी 63बी-2893) को जांच के लिए रोका गया।जब इस वाहन की तलाशी ली गई तो इसमें से 16.34 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।पुलिस ने इसमें सवार साहिल ठाकुर और मोहित वर्मा को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।दूसरे मामले में सदर थाना शिमला के तहत पुलिस की एक टीम गश्त पर लालपानी की ओर निकली हुई थी। इस दौरान यहां पर एक आल्टो कार (एचपी 09बी-4546) को जांच के लिए रोका गया और चैक करने पर इसमें 10.44 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।पुलिस ने वाहन चालक कुशाल वर्मा को गिरफ्तार कर आगामी करवाई शुरू कर दी है।
